
उत्तर प्रदेश में मानसून की वापसी जल्दी, पूर्वांचल में गुलाबी ठंड
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश से मानसून एक हफ्ते पहले ही वापस लौट गया है और सोनभद्र होते हुए बिहार की ओर बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव के साथ पूर्वांचल में वाराणसी समेत गुलाबी ठंड शुरू हो गई है। मानसून ने शनिवार को मध्य उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल को पार कर मौसमी स्वरूप बदल दिया है।