
15वां राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन और मुशायरा परेड में आयोजित
ख़बर संक्षेप में
साहेब स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 15वें राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन और मुशायरा में देशभर के विख्यात कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शहर के अनेक साहित्य प्रेमी और गणमान्य व्यक्ति देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लेते हुए बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग मल्होत्रा और डॉ. इरा मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में लम्बी तालियों की गड़गड़ाहट हॉल में गूंजती रही।