
मेरठ में 28 केंद्रों पर होगा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी का परीक्षा
ख़बर संक्षेप में
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की परीक्षा रविवार को मेरठ के 28 केंद्रों पर होगी। परीक्षा के लिए 13,024 से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है। परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 बजे तक एक ही पाली में होगी। गेट सुबह 8.45 बजे बंद हो जाएंगे और प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। सेक्टर मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों को इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए तैनात किया गया है।