आज मारवाड़ीगंज में रक्तदान शिविर
ख़बर संक्षेप में
मारवाड़ीगंज के काबरा भवन में सुबह 9:30 बजे रक्तदान शिविर शुरू होगा। आम आदमी पार्टी की ओर से फरीदपुर के सीएस इंटर कॉलेज मैदान में सुबह 11 बजे जनसभा होगी। स्टेडियम रोड स्थित रिद्धिमा सभागार में शाम 5:15 बजे और लोक खुशहाली सभागार में शाम 7 बजे 'जीवन चक्र' और 'शुद्धि' नाटक का मंचन किया जाएगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह 10 बजे से दक्षिणी जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता होगी।