बिलारी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने शपथ ली
ख़बर संक्षेप में
बिलारी बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी ने शनिवार को एडवोकेट हॉल के पास शपथ ली। तहसील बार एसोसिएशन की ओर से शिरिश मेहरोत्रा ने शपथ दिलाई। तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के रूप में आफाक हुसैन ने शपथ ली। नए पदाधिकारियों ने बार और बेंच के बीच बेहतर तालमेल बनाए रखने का संकल्प लिया।