कानपुर देहात में ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर सिपाही के साले की मौत
ख़बर संक्षेप में
कानपुर देहात के रसूलबाद शास्त्रीनगर वार्ड 6 निवासी 35 वर्षीय संजीव कुमार की भाऊपुर के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। वह ट्रांसपोर्ट नगर में अपना डीसीएम पार्क कर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक को पीटा और उसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया, जो उससे पूछताछ कर रही है। शिकायत मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।