नई दिल्ली में आरएफएमएफ के निदेशक चुने गए दीपक बजाज
ख़बर संक्षेप में
द रोलर फ्लोर मिलर्स फेडरेशन की 86वीं वार्षिक आम सभा में 92 प्रतिशत वोट हासिल करते हुए दीपक कुमार बजाज को फेडरेशन का निदेशक चुना गया। उनका चुनाव वाराणसी और पूरे पूर्वांचल के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश रोलर फ्लोर मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बजाज ने उद्योग के विकास के लिए आधुनिक तकनीक अपनाने और सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।