
भदोही में सीएम 65 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, 47 की आधारशिला रखेंगे
ख़बर संक्षेप में
भदोही में 1340 करोड़ रुपए की लागत से बने 65 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण करेंगे और 47 की आधारशिला रखेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। 320 करोड़ रुपए की लागत से बने डेंगरपुर-धनतौली पुल से लंबे समय से मांग रहे कई गांवों और क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा। मुंशीलाटपुर में बनी नई जेल में 574 कैदियों को रखा जाएगा। जिला प्रशासन ने सीएम के दौरे की तैयारी कर ली है।