
कुंदन कंवरिया दौसा में एसपी के पद पर तैनात
ख़बर संक्षेप में
पंचायत राज चुनाव से पहले राज्य सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कुंदन कंवरिया को दौसा में एसपी के पद पर तैनात किया गया है। इससे पहले एसओजी जयपुर में कार्यरत कंवरिया पीयूष दीक्षित की जगह लेंगे, जिन्हें एसीबी जयपुर में स्थानांतरित कर दिया गया है। दीक्षित इससे पहले दौसा में तैनात थे।