
कुरुक्षेत्र में राइस मिल में सिर के बल गिरने से मौत
ख़बर संक्षेप में
पिहोवा स्थित रेनबो राइस मिल में चावल की बोरियां उठाते समय संतुलन बिगड़ने से 31 वर्षीय मजदूर नित्यानंद सदाई की मौत हो गई। वह सिर के बल ईंट के फर्श पर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे पहले पिहोवा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बाद में इलाज के लिए कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई।