
नरेंद्र बहादुर सिंह जौनपुर के सीडीओ बने
ख़बर संक्षेप में
योगी सरकार ने शनिवार को 15 आईएएस और 23 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। जौनपुर के नए सीडीओ के रूप में देवरिया के 2011 बैच के पीसीएस अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह को नियुक्त किया गया है। मौजूदा सीडीओ ध्रुव खड़िया को मऊ स्थानांतरित कर दिया गया है। मऊ के सीडीओ विवेक कुमार श्रीवास्तव राजस्व परिषद में सदस्य (न्यायिक) बने। पीसीडीएफ एमडी प्रकाश बिंदु चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव बने।