
बरसाना में पंडित प्रदीप मिश्रा के कथा में उमड़ी भीड़
ख़बर संक्षेप में
राधा रानी के धाम बरसाना में पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। 28 सितंबर से शुरू हुई शिव महापुराण कथा गाजीपुर संकेत गांव में एक बड़ा पंडाल लगाकर चल रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए आयोजकों ने श्रद्धालुओं से घर से कथा सुनने की अपील की है। उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। कथा 4 अक्टूबर तक चलेगी।