
9 अक्टूबर को जिमखाना मैदान में शुरू होगी रामलीला
ख़बर संक्षेप में
मेरठ की श्रीरामलीला कमेटी ने 9 से 19 अक्टूबर तक जिमखाना मैदान में भव्य रामलीला मंचन की तैयारी कर ली है। 104 फुट चौड़ा और 54-55 फुट ऊंचा मंच बनाया जाएगा, जिसमें प्रतिदिन लेजर शो और भगवान राम का मंदिर होगा। 20 अक्टूबर को दिल्ली रोड पर रावण दहन के साथ इसका समापन होगा।