
भिवानी में ट्रेन से गिरने से युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
भिवानी जिले के जेरपुर रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को ट्रेन से गिरने से अनिल नाम के 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परीक्षा देकर राजस्थान से लौट रहा अनिल दो भाइयों में बड़ा था। इस घटना के बाद जोधपुर के रानीसर स्थित उसके परिवार में मातम छाया हुआ है। पुलिस की ओर से घटना की जांच जारी है।