
टुंडला स्टेशन पर ट्रेन से टकराने से युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
फिरोजाबाद के टुंडला रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। उसका शव दो और तीन प्लेटफॉर्म के बीच दो टुकड़ों में मिला, जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। सरकारी रेलवे पुलिस शव की शिनाख्त करने पहुंची। शव 25 से 35 साल के बीच का लग रहा है, जिसने फिरोजी रंग की शर्ट और पैंट पहनी थी और दाढ़ी भी थी।