
मुरादाबाद में कांग्रेस पार्षद के पति का शव लटका हुआ मिला
ख़बर संक्षेप में
वार्ड 69 मियां कालोनी की कांग्रेस पार्षद के पति सद्दाम ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि यह हरकत पत्नी से विवाद के चलते की गई। घटना की जानकारी मिलने पर कांग्रेस नेता उनके घर पर जमा हो गए और सोशल मीडिया के जरिए जानकारी साझा की।