
राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख आज घोषित की जाएगी
ख़बर संक्षेप में
राज्य निर्वाचन आयोग आज दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। तारीख जारी होने के बाद 1.69 लाख जनप्रतिनिधियों के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। कार्यक्रम जयपुर के पंचायती राज सभागार में होगा।