
टीईटी फॉर्म में गड़बड़ी मिलने पर हिस्ट्रीशीटर ने चमन गंज में कैफे संचालक की पिटाई की
ख़बर संक्षेप में
टीईटी फॉर्म में गड़बड़ी मिलने पर हिस्ट्रीशीटर और उसके गुर्गों ने चमन गंज के रूपम चौराहे पर कैफे संचालक की पिटाई कर दी। घटना के दौरान मौके पर ट्रैफिक जाम और अफरा-तफरी का माहौल रहा। मारपीट और गुंडागर्दी के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।