
पानीपत बिल्डिंग मटेरियल स्टॉक में गाड़ियों से नौ बैटरियां चोरी
ख़बर संक्षेप में
पानीपत तहसील कैंप में बिल्डिंग मटेरियल स्टॉक में खड़ी गाड़ियों से चोर नौ बैटरियां चुरा ले गए। सुबह जेसीबी चालक ने गाड़ियों की जांच की तो चोरी का पता चला। स्थानीय निवासी और बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करने वाले मनोज कुमार ने बैटरी गायब होने की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी।