पंचायत चुनाव में मतपेटियों का प्रयोग, ईवीएम का नहीं
ख़बर संक्षेप में
पंच और सरपंच पदों के चुनाव में ईवीएम की जगह पारंपरिक मतपेटियों का प्रयोग किया जाएगा। सरपंच के लिए सफेद और पंच के लिए गुलाबी मतपत्र होंगे, जिन पर मतदान अधिकारियों द्वारा उम्मीदवारों के नाम लिखे जाएंगे। मतदान के दिन ही मतगणना होगी।