आलमपुर स्कूल में लड़कियों को एचपीवी का टीका लगाया गया
ख़बर संक्षेप में
2026-10-03 को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आलमपुर में योग्य लड़कियों को एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया गया। स्वास्थ्य प्रबंधक विनोद शर्मा ने डॉ. संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में स्कूल व स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से कार्यक्रम का संचालन किया। लड़कियों को टीका लगाने से पूर्व टीका के महत्व के बारे में बताया गया।