37वां संत समागम सुभाष नगर में संपन्न
ख़बर संक्षेप में
बाबा नंद सिंह नानकसर कालेरा वालिया की याद में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सुभाष नगर में 37वां संत समागम संपन्न हुआ। इस समागम का आयोजन साध संगत व कमेटी के सहयोग से संपन्न हुआ। सप्ताह भर चलने वाले समागम के समापन पर मुख्य कीर्तन दीवान हुआ, जिसमें नानकसर के जसप्रीत सिंह हैप्पी के जत्थे द्वारा संपत अखंड पाठ किया गया। मुख्य कीर्तन दीवान में हज़ूरी रागी जत्थे भाई सुरिंदर सिंह ने कीर्तन किया।