
बहार जंगल में 100 फुट की खदान में गिरने से युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
बहार गांव में दोस्तों के साथ सेल्फी लेते समय 19 वर्षीय विशाल चंदेल 100 फुट गहरी खदान में फिसलकर गिर गए। दोस्तों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन खदान की गहराई के कारण वे सफल नहीं हो पाए। बरोनी पुलिस पहुंची लेकिन रात में शव को नहीं निकाल पाई। ग्रामीणों ने बाद में शुक्रवार सुबह उनका शव बरामद किया।