
नारनौल में टीईटी/एचटीईटी अनिवार्य शर्त के खिलाफ शिक्षकों का प्रदर्शन
ख़बर संक्षेप में
नारनौल में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तहत सरकार द्वारा लगाई गई टीईटी/एचटीईटी अनिवार्य शर्त के खिलाफ नारनौल में शिक्षकों ने भूख हड़ताल और सत्याग्रह किया। नेताजी सुभाष पार्क के बाहर सैकड़ों शिक्षकों ने धरने में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मास्टर अमिलाल गुर्जर ने की। सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो शिक्षक समाज आंदोलन तेज करेगा।