
वाराणसी: सिजेरियन के दौरान मरीज के पेट में कपड़ा छोड़ने के आरोप में डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज।
ख़बर संक्षेप में
सौभाग्य अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद महिला की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद दूसरी सर्जरी हुई और डॉ. तरुणा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। मरीज की हालत बिगड़ने पर दूसरे अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। पुलिस मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर जांच कर रही है।