
राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 की उलटी गिनती शुरू
ख़बर संक्षेप में
राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग शनिवार को पंचायत राज चुनाव-2026 की तारीखों की घोषणा कर आचार संहिता लागू करेगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस जयपुर के पंचायत राज सभागार में दोपहर 3 बजे होगी। अलग-अलग स्तरों के लिए ईवीएम और मतपत्रों के साथ चार चरणों में चुनाव कराने की योजना है। 14 लाख से अधिक वार्ड सदस्य और 14,403 सरपंचों का चुनाव होना है।