
डबवाली स्टेशन पर मालगाड़ी से युवक की मौत
ख़बर संक्षेप में
सिरसा जिले के डबवाली रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को सुबह 6 से 6.15 बजे के बीच एक युवक को मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। युवक ने दौड़कर ट्रैक पार करने की कोशिश की थी। युवक के दाहिने हाथ पर 'मांगे लाल संग तिजू' का टैटू बना हुआ था। शव को पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस फिलहाल युवक की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है।