
अलीगढ़ को मिलेगा देश का पहला लॉक म्यूजियम
ख़बर संक्षेप में
अलीगढ़ के पहले लॉक म्यूजियम और अर्बन कल्चरल सेंटर को मंजूरी मिल गई है। शहर की लॉक हेरिटेज को संरक्षित करने के लिए 37 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। इस म्यूजियम में 100 साल पुराने लॉक, बायोमेट्रिक और साइबर लॉक सहित पारंपरिक और आधुनिक लॉक टेक्नोलॉजी को प्रदर्शित किया जाएगा। बच्चों के लिए किड्स जोन, आर्ट गैलरी और थीम कैफे भी होंगे। पहले 10.23 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।