
फरीदाबाद में कैंटर बोनट में मिला 6 फुट का पायथन
ख़बर संक्षेप में
पाली गांव के पास सीएनजी पंप पर एक आइशर कैंटर के बोनट में 6 फुट लंबा पायथन मिला। सीएनजी खाली करने के बाद निकलने की तैयारी कर रहे ड्राइवर ने बोनट खोला तो पाया कि इंजन और बोनट के बीच सांप फंसा हुआ है। पायथन के शरीर में रस्सी बांधने और कई प्रयासों के बाद उसे बाहर निकालकर अरावली क्षेत्र के जंगल में छोड़ दिया गया।