
दिलकश ने सलाई गांव की 300 बेटियों को शिक्षा और गहनों के डिजाइन से सशक्त बनाया
ख़बर संक्षेप में
दिलकश जहां चौधरी ने परिवार और सामाजिक विरोध का सामना करते हुए अपनी मां के सहयोग से उच्च शिक्षा प्राप्त की। उन्होंने 300 से अधिक स्कूल छोड़ने वाली बेटियों को शिक्षा और रोजगार से जोड़ा, जिससे 100 आत्मनिर्भर परिवार बने। दिलकश ने महिलाओं को गहनों और साड़ी डिजाइन में प्रशिक्षित किया, और 22 से अधिक पुरस्कार जीते।