आज जयपुर में रोजगार महोत्सव
ख़बर संक्षेप में
आज जयपुर में राज्य स्तरीय रोजगार महोत्सव में इकतालीस नव चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र व स्वागत किट प्रदान की जाएगी। जिला परिषद के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का जिला मुख्यालय में सीधा प्रसारण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अभ्यर्थियों से वर्चुअल माध्यम से बातचीत करेंगे।