
नक्सली कमांडर बृजेश गंझू की मौत की मजिस्ट्रियल जांच वाराणसी रामनगर में शुरू
ख़बर संक्षेप में
नक्सली कमांडर बृजेश गंझू की मौत की मजिस्ट्रियल जांच वाराणसी रामनगर थाना क्षेत्र में शुरू हो गई है। डीएम सत्येंद्र कुमार के आदेश पर शुरू हुई जांच 30 अक्टूबर तक चलेगी। 24 अक्टूबर तक सबूत पेश करने होंगे। बृजेश की 20 सितंबर को एटीएस मुठभेड़ में मौत हो गई थी।