
लखनऊ : अनंतनगर स्कीम में आज से 1392 फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन शुरू
ख़बर संक्षेप में
एलडीए की अनंतनगर स्कीम में आज से 1392 फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन शुरू हो रहा है, जिनकी कीमत नौ लाख से लेकर 35 लाख तक है। फ्लैटों का निर्माण अदिति अपार्टमेंट में ग्रुप हाउसिंग की जमीन के 18,411 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया जाएगा। एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से 2 नवंबर को रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा।