
डीबी अस्पताल ने दर्द और प्रशामक देखभाल ओपीडी सेवा शुरू की
ख़बर संक्षेप में
डीबी अस्पताल ने नसों, मांसपेशियों में दर्द और गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए दर्द और प्रशामक देखभाल ओपीडी सेवा शुरू की है। डॉ. सुमन और डॉ. आकांक्षा द्वारा संचालित यह सेवा ट्रामा सेंटर के ऑर्थोपेडिक ओटी के पास प्रतिदिन संचालित होती है। इलाके के मरीजों को अब इलाज के लिए बड़े शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी।