पंच गौरव टीम झालावाड़ ने यूथ बास्केटबॉल का खिताब जीता
ख़बर संक्षेप में
पंच गौरव टीम झालावाड़ ने फाइनल में गोलना टीम को 45-44 से हराकर यूथ बास्केटबॉल का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ी मोहम्मद बिलाल, प्रतीक मेरोठा और बौद्धिक जैन को पदक देकर सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय टीम राज्य स्तरीय यूथ स्टेट बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में प्रतिनिधित्व करेगी।