लखनऊ : अनंतनगर योजना के लिए आज से 1392 फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन शुरू
ख़बर संक्षेप में
एलडीए की अनंतनगर योजना के तहत 1392 फ्लैटों का रजिस्ट्रेशन आज से एलडीए की वेबसाइट पर शुरू हो रहा है। नौ लाख से लेकर पैंतीस लाख रुपये तक के फ्लैट मोहन रोड पर बनेंगे। रजिस्ट्रेशन के लिए पांच फीसदी अनुमानित मूल्य जमा करना होगा। आरक्षित श्रेणी के लिए 2.5 फीसदी। 18,411 वर्ग मीटर के प्लॉट पर अदिति अपार्टमेंट में फ्लैट बनेंगे। इसमें 7500 वर्ग मीटर का पार्क भी होगा। 2 नवंबर 2026 को लॉटरी के जरिए फ्लैटों का आवंटन होगा।