सीएसए ने शिक्षक भर्ती विज्ञापन रद्द किया
ख़बर संक्षेप में
चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट की बैठक में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन रद्द कर दिया। लंबे समय से शिक्षकों के रिक्त पद खाली पड़े हैं, जिससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जल्द ही नई भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किए जाएंगे और नए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे।