
जया पाल प्रयागराज में ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री नियुक्त
ख़बर संक्षेप में
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा में स्वर्गीय उमेश पाल की पत्नी जया पाल को प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने विभिन्न मोर्चों के लिए प्रदेश टीम का ऐलान गुरुवार को किया। भाजपा प्रदेश संगठन ने प्रयागराज की महिला नेताओं को कई मोर्चों में बड़ी जिम्मेदारियां दी हैं।