
लखनऊ में नाबालिग बेटे ने माँ की हत्या की
ख़बर संक्षेप में
लखनऊ के नाका इलाके में 17 साल के नाबालिग बेटे ने मां गीता भागचंदानी की हत्या कर दी। राजेंद्र नगर चौराहे के पास विजन अपार्टमेंट के फ्लैट 202 में मां का शव मिला। गुरुवार रात करीब नौ बजे पुलिस हमले में इस्तेमाल किए गए औजार की जांच के लिए पहुंची। पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।