
जालौन में दंपती से बंदूक की नोक पर लूट
ख़बर संक्षेप में
कैलिया थाना क्षेत्र के नारी-पहाड़गाँव मार्ग पर नहर के पास दंपती से बंदूक की नोक पर लूटपाट की गई। चोरों ने त्रयोदशी भोज से घर लौटे दीपक सिरौठिया और उनकी पत्नी से 13 हजार रुपए और सोने का मंगलसूत्र लूट लिया। बदमाशो का पता लगाने के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।