
किशोरपुर स्कूल ने न्याय पंचायत खेल में सर्वाधिक पदक जीते
ख़बर संक्षेप में
किशोरपुर कंपोजिट स्कूल के खिलाडों ने न्याय पंचायत खेल प्रतियोगिता में चार पदक जीतकर दबदबा बनाया। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में लंबी कूद, ऊंची कूद और गोला फेंक में खिलाड़ियों ने भाग लिया। किशोरपुर ने लंबी कूद और गोला फेंक में प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।