
उपेक्षा के बीच गांधी स्मारक की बत्तियां बुझीं
ख़बर संक्षेप में
आगरा में यमुना पुल पर स्थित गांधी स्मारक की हालत खस्ता है, बिजली का बिल न भरने के कारण इसकी बिजली काट दी गई है। परिसर के भीतर स्थित प्राचीन शिव मंदिर की क्षतिग्रस्त छत से दुर्घटना होने का डर स्थानीय लोगों को है। गांधी जयंती के नजदीक आने के साथ ही पुरातत्व विभाग पर उपेक्षा का आरोप लग रहा है।