शम्मी ने मेरठ में वाकाथॉन जीता
ख़बर संक्षेप में
क्षेत्रीय खेल कार्यालय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस पर आयोजित 400 मीटर वाकाथॉन में शम्मी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कैलाश प्रकाश खेल स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में 11 वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया, जिसमें शम्मी, फकीर चंद, फतेह चंद और पवन कुमार शामिल थे। क्षेत्रीय खेल अधिकारी जित, यादव ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।