मेरठ इलेवन 25 रन से जीता
ख़बर संक्षेप में
स्पोर्ट्स फॉर स्कूल्स फेडरेशन के क्रिकेट टूर्नामेंट के सीनियर वर्ग में मेरठ इलेवन की टीम ने बुलंदशहर इलेवन को 25 रन से हराया। यह मैच गुरुवार को आईटीआई क्रिकेट अकादमी साकेत में खेला गया। मेरठ ने 30 ओवर में 9 विकेट पर 242 रन बनाए जबकि बुलंदशहर 27.3 ओवर में 217 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।