
फिरोजाबाद में सांप काटने से मासूम लड़के की मौत
ख़बर संक्षेप में
आगरा के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हालत बिगड़ने से फिरोजाबाद के पचोखरा में सांप काटने से मासूम लड़के की मौत हो गई। बुधवार रात सांप काटने की घटना के बाद परिवार मां-बेटे दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। मां का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, वहीं परिवार के इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम का माहौल है।