
रायबरेली में छात्र की मौत से राजमार्ग जाम
ख़बर संक्षेप में
रायबरेली के शिवगढ़ में साइकिल पर सवार 12 वर्षीय छात्र इंद्र पाल की ट्रक से टक्कर लगने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने लगातार हो रहे हादसे के बाद स्पीड ब्रेकर की मांग करते हुए दो घंटे तक राज्य राजमार्ग को जाम कर दिया। घटना के बाद अधिकारियों ने स्पीड ब्रेकर बनाने का आश्वासन दिया।