
प्रतापगढ़ में चोरी के बाद बरामद हुई मंदिर की घंटियां
ख़बर संक्षेप में
पुरवा गांव के वंशती माता मंदिर से चोरी हुई सात पीतल की घंटियां 20 दिन की जांच के बाद बरामद की गईं। पुलिस ने विश्वनाथगंज रेलवे स्टेशन के पास चेक के दौरान एक बैग में घंटियां मिलने के बाद दो युवकों संदीप सरोज और अरमान को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की बात कबूल कर ली।