
गोरखपुर जलभराव: कांग्रेस नेता ने ब्यूटी पार्लर मालिक को मदद का आश्वासन दिया
ख़बर संक्षेप में
तीन दिन की बारिश से जलभराव होने के बाद बेतियाहाटा में ब्यूटी पार्लर की मालकिन संगीता यादव का सामान खराब हो गया। अजय राय उनसे मिले। राय ने उन्हें मदद का आश्वासन दिया और इस मुद्दे पर ध्यान न देने के लिए सांसद और मुख्यमंत्री की आलोचना की। उन्होंने शहर के जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की।