
उपजाति पर टिप्पणी को लेकर रामभद्राचार्य के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू
ख़बर संक्षेप में
तुलसी पीठधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य के खिलाफ ब्राह्मणों की उपजातियों पर टिप्पणी को लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है। वाराणसी निवासी और भारतीय किसान सेना लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश उपाध्याय ने वायरल वीडियो सामने आने के बाद शिकायत दर्ज कराई। प्रयागराज की एसीजेएम कोर्ट नंबर 8 ने टिप्पणी से समुदाय की भावनाएं आहत होने की बात कहते हुए केस दर्ज करने का आदेश दिया।