
बीसलपुर-बरेली रोड पर सड़क हादसे में पेट्रोल पंप मैनेजर की मौत
ख़बर संक्षेप में
बाइक से घर लौट रहे 21 वर्षीय पेट्रोल पंप मैनेजर वीरेंद्र कुमार की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बीसलपुर-बरेली रोड पर जियो पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मौत की पुष्टि की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखकर वाहन की पहचान कर रही है।